रविवार, 14 मार्च 2010

रिश्तो की मर्यादा को किया तार तार :पिता ने नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म

हवस की आग में अंधे एक पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री की इज्जत तार-तार कर दी। पीड़ित लड़की ने अपने पिता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने लड़की को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बरवां निवासी श्याम लाल (परिवर्तित नाम) मजदूरी करता है और उसके एक पुत्री नीलम उम्र 16 वर्ष व तीन पुत्र हैं। श्यामलाल की पत्‍‌नी एक वर्ष पहले गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ भाग गयी थी। शुक्रवार की रात उसकी पुत्री एक कमरे में अकेले सो रही थी तभी करीब ग्यारह बजे हैवानियत सवार हो जाने पर दबे पांव वह पुत्री की चारपाई के पास पहुंचा और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस हसिया दिखाकर हवस का शिकार बनाया। लड़की लाख कोशिशों के बावजूद अपने को छुड़ा न सकी। दुष्कर्म करने के बाद श्यामलाल भाग निकला। लड़की उसी समय पड़ोसियों के पास पहुंची और रो-रो कर आपबीती सुनाई। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पुत्री एवं आरोपी पिता को थाने ले गयी। पीड़ित लड़की ने पुलिस में पिता के खिलाफ तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि लड़की को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज होगा। उधर आरोपी पिता ने सफाई देते हुए कहा कि उसकी पुत्री के पड़ोस के एक नवयुवक से प्रेम संबंध हैं। मना करने पर पुत्री ने षड्यंत्र रचा है।



साभार : दैनिक जागरण १३ मार्च २०१०

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें