अमौली (फतेहपुर)। चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव मेढ़ापाटी में हुई मासूम की हत्या में अगर पुलिस सक्रिय होती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। सूचना के दस घंटे बाद पहुंची थी पुलिस घटना स्थल में। गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
दो दिन पूर्व मेढ़ापाटी निवासी सुखनन्दन पाल का बारह वर्षीय पुत्र सर्वेश को नसीम उर्फ बउवा ग्राम कासिमपुर मजरा लहुरी थाना सजेती कानपुर शाम सात बजे बहला-फुसलाकर गांव से आधा किलोमीटर दूर अरहर के खेतों में हत्या कर दी थी जिसे मासूम के पिता ने ग्रामीणों के साथ रात्रि बारह बजे थाने पहुंचकर सूचना देने गया था। पुलिस ने चौकी में सूचना देने को कहकर टाल दिया गंभीरता से नहीं लिया। दूसरे दिन सुबह नौ बजे घटनास्थल पर चौकी इंचार्ज पहुंचे। थानाध्यक्ष मासूम की लाश मिलने की सूचना पर घटनास्थल पहुंच सके। इस बात की ग्रामीणों में चर्चा रही कि पुलिस सक्रिय होती तो मासूम की जान बच सकती है।
ग्रामीणों ने बताया कि मासूम के पिता शाम नौ बजे से हत्यारे के गांव थाना सजेती थाना चांदपुर के सारी रात ग्रामीणों के साथ चक्कर काटा परन्तु पुलिस के जूं तक नहीं रेंगा। बताया कि पुलिस यदि हरकत में आती तो मासूम की जान बच सकती थी। विगत पांच जनवरी को इसी थानाक्षेत्र के कुंदेरामपुर निवासी ओमकार पटेल को बाइस वर्षीय पुत्री की हत्या कर दी गयी थी जिसमें भी पुलिस की लापरवाही उजागर हुई थी। इतना ही नहीं भुक्तभोगी तब से अधिकारियों के चक्कर काट रहता है अभी तक मुकदमा तक नहीं लिखा गया है। पुलिस का कहना है मुकदमा पंजीकृत हो गया है अभियुक्तों की तलाश जारी है।
साभार : दैनिक जागरण ९ मार्च २०१०
मित्रो आपका अपने ब्लॉग में स्वागत है| दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर आप अपने अमौली से संपर्क में रहे इसके लिए ही इस ब्लॉग को बनाया गया है| यहाँ पर आपको अमौली की ताजा जानकारी मिलेगी, आपके जानने वालो के लेख मिलेगे और बहुत कुछ जो आपको अहसास दिलायेगे की आप अपने गाँव से दूर नहीं है|
रविवार, 14 मार्च 2010
रिश्तो की मर्यादा को किया तार तार :पिता ने नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म
हवस की आग में अंधे एक पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री की इज्जत तार-तार कर दी। पीड़ित लड़की ने अपने पिता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने लड़की को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बरवां निवासी श्याम लाल (परिवर्तित नाम) मजदूरी करता है और उसके एक पुत्री नीलम उम्र 16 वर्ष व तीन पुत्र हैं। श्यामलाल की पत्नी एक वर्ष पहले गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ भाग गयी थी। शुक्रवार की रात उसकी पुत्री एक कमरे में अकेले सो रही थी तभी करीब ग्यारह बजे हैवानियत सवार हो जाने पर दबे पांव वह पुत्री की चारपाई के पास पहुंचा और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस हसिया दिखाकर हवस का शिकार बनाया। लड़की लाख कोशिशों के बावजूद अपने को छुड़ा न सकी। दुष्कर्म करने के बाद श्यामलाल भाग निकला। लड़की उसी समय पड़ोसियों के पास पहुंची और रो-रो कर आपबीती सुनाई। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पुत्री एवं आरोपी पिता को थाने ले गयी। पीड़ित लड़की ने पुलिस में पिता के खिलाफ तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि लड़की को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज होगा। उधर आरोपी पिता ने सफाई देते हुए कहा कि उसकी पुत्री के पड़ोस के एक नवयुवक से प्रेम संबंध हैं। मना करने पर पुत्री ने षड्यंत्र रचा है।
साभार : दैनिक जागरण १३ मार्च २०१०

शुक्रवार, 5 मार्च 2010
आस्था के केंद्र बने नाग बाबा
अमौली बेहटी के बीच स्थित करमताला में एक काला नाग पिछले २० दिनों से रोज सुबह १० बजे अपने बिल से निकल आते है और शाम ५ बजे वापस अपने बिल में चले जाते है | क्षेत्र भर के लोगो में यह आस्था के केंद्र बने हुए है | लोगो ने तरह तरह की चर्चाये शुरू कर दी है |पिछले २० दिनों से यहाँ मेले जैसा माहौल है | कुछ श्रद्धालुओ ने यहाँ पर अखंड पाठ का आयोजन कराया है | सभी लोग चढ़ावा भी चढ़ा रहे है |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)