मित्रो आपका अपने ब्लॉग में स्वागत है| दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर आप अपने अमौली से संपर्क में रहे इसके लिए ही इस ब्लॉग को बनाया गया है| यहाँ पर आपको अमौली की ताजा जानकारी मिलेगी, आपके जानने वालो के लेख मिलेगे और बहुत कुछ जो आपको अहसास दिलायेगे की आप अपने गाँव से दूर नहीं है|
गुरुवार, 28 जनवरी 2010
गरमा गयी प्रधानी कि राजनीति
सब लोगो को मेरा नमस्कार | आगे समाचार ये है की प्रधानी की राजनीति गरम हो गयी है | इस बार करीब दो दर्जन लोगो के पर्चे दाखिल करने की सम्भावना है | युवाओ का प्रतिनिधित्व करने ट्विंकल भैया भी मैदान में आ गए है | वही दूसरी ओर परंपरागत प्रत्याशी छोटा खटिक फिर से इस बार मैदान में आ रहे है | सभी तथाकथित राजनीतिज्ञों ने अपनी अपनी रोटिया सेकनी चालू कर दी है | पियक्कड़ भाइयो की चाँदी कट रही है | संभावित प्रत्याशियों ने अपना अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है | इस बार युवाओ ने अपना अलग प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान किया है | जैसा की विदित है इसके लिए बल्देवगिरी मैदान में युवाओ ने मीटिंग की थी तथा एक अलग संघ बनाने का निर्णय किया था उसी क्रम में यह भी निर्णय लिया गया था कि इस बार किसी युवा को ही प्रधान बनाया जायेगा |
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें